{"_id":"59b7c3e24f1c1be27f8b6433","slug":"three-bjp-leaders-expelled-from-party-for-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा काशी क्षेत्र के तीन पदाधिकारी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा काशी क्षेत्र के तीन पदाधिकारी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 12 Sep 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का लोगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में भाजपा की अनुशासन समिति ने काशी क्षेत्र के तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
इनमें वाराणसी के भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह, मिर्जापुर के व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शैलेंद्र अग्रहरि और प्रतापगढ़ के पदाधिकारी बलवंत सिंह शामिल हैं। इन पर आरोप लगाया गया है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को हराने में लिप्त रहे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई उस समय की है जिस समय प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय के कार्यकाल की कार्रवाई नहीं है। इसे दबा कर रखा गया था जिसे अब जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस बारे में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि यह प्रदेश की अनुशासन समिति का फैसला है। प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया है। तथ्य की जानकारी प्रदेश नेतृत्व बताएगी।
पार्टी के अंदरखाने इस कार्रवाई की जबरदस्त चर्चा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मनीष सिंह ने प्रेसवार्ता करके प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा पर विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के लिए पैसा मांगने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर काफी हो हल्ला मचा था।