{"_id":"5b1baec04f1c1bf36e8b7043","slug":"three-bjp-leader-reached-varanasi-in-a-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में एक ही दिन पहुंचे भाजपा के तीन दिग्गज नेता, जानिए उनका कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में एक ही दिन पहुंचे भाजपा के तीन दिग्गज नेता, जानिए उनका कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 09 Jun 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पहुंचे।
तीन बड़े नेताओं के पहुंचने के कारण शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। वहीं एक ही दिन में तीन वीआईपी पहुंचने से पुलिस और प्रशासन के उपर अधिक जिम्मेदारी का दबाव रहा।
प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सुबह दस बजे के करीब विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद डिप्टी सीएम सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। डिप्टी सीएम दिनेश ने कहा कि हमने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है कि उत्तर प्रदेश में आने वाली बाधाओं का संहार हो।
विज्ञापन
इसके अलावा डिप्टी सीएम पद्मभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र शहर स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने छन्नूलाल मिश्र को मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियों से जुड़ी पुस्तिका दी।
वहीं दिनेश शर्मा जी ने छन्नू लाल मिश्र को वाराणसी में संगीत के क्षेत्र में और विकास करने का वादा किया। वहीं छन्नूलाल मिश्र ने काशी की महिमा से जुड़ा संगीत डिप्टी सीएम को सुनाया।

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री जनरल व पूर्व थलसेनाध्यक्ष वीके सिंह और उनकी पत्नी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वह विरहा सम्राट हीरालाल यादव के आवास पर पहुंचे। वहां पर केंद्रीय मंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही मोदी के चार साल के कार्यकाल संबंधी विकास की एक बुकलेट भेंट की।
इसके बाद जनरल वीके सिंह नदेसर स्थित अभिलाषा अपार्टमेंट्स में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी दयानिधि मिश्रा के आवास पर साहित्यकारों व प्रबुद्धजनो से मिले।
यहां पर वीके सिंह ने कहा कि मेरा और साहित्यकारों का काम एक ही होता है चूंकि मैं एक फौजी था इसलिए हमलोग समाज को सुरक्षित करते हैं, जबकि आप लोग समाज को सुधारते है, इसलिए हमारा और आपका उद्देश्य समाज के प्रति एक ही होता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : file photo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को आ रहे हैं। शनिवार शाम आगमन के बाद वह यहां पंचक्रोशी की यात्रा करेंगे। पंचक्रोशी मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा ग्राम स्वराज अभियान और विशेष संपर्क अभियान के तहत कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे।
19 मई के दौरे में मुख्यमंत्री ने केंद्र की योजनाओं का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने को कहा था। साथ ही पुलिस को अवैध वसूली रोकने की हिदायत दी थी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि अभी प्रारंभिक सूचना है। उनके आगमन को ध्यान में रखकर संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि तैयारियां पूरी रखे।
डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि सीएम के आगमन को ध्यान में रखकर पंचक्रोशी के सारे पड़ावों का निरीक्षण किया गया। वहां की अव्यवस्थाओं को दूर करने की हिदायत दी गई।