फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threat to blast Varanasi airport with drone bomb before Holi stir in police administration

Varanasi: वाराणसी एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन हमले की धमकी, गुमनाम चिट्ठी से हड़कंप

Thu, 02 Mar 2023 06:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Mar 2023 06:12 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट को होली पर ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान ज्यादा सतर्क हो गए। फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

 

विज्ञापन
Threat to blast Varanasi airport with drone bomb before Holi  stir in police administration
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति भवन सहित देश के महत्वपूर्ण ठिकानों को ड्रोन हमले से उड़ाने की धमकी दी गई है। एयरपोर्ट निदेशक के नाम आई गुमनाम चिट्ठी को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सुरक्षा अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने फूलपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पार्किंग एरिया से लेकर पोर्टिको तक पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। एयरपोर्ट के अंदर सीआईएसएफ के जवान सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

निदेशक के नाम आई चिट्ठी में क्या लिखा था?

ऑपरेशनल क्षेत्र के वॉच टॉवर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट किया गया है। वाराणसी हवाई क्षेत्र में कहीं भी ड्रोन दिखाई देने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना देने और प्रभावी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है। एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक डाक के माध्यम से गुरुवार को निदेशक के नाम एक चिट्ठी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Threat to blast Varanasi airport with drone bomb before Holi  stir in police administration
वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

इस पर किसी का नाम और पता नहीं लिखा था। चिट्ठी पढ़ी गई तो पता चला कि बाबतपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। यह भी लिखा गया कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री भवन सहित देश के अन्य हवाई अड्डों सहित महत्वपूर्ण ठिकानों पर ड्रोन हमला किया जाएगा। इसे गंभीरता से लेकर ही तहरीर दी गई। फूलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Threat to blast Varanasi airport with drone bomb before Holi  stir in police administration
वाराणसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
एसीपी पिंडरा अमित पांडेय ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डाक विभाग की मदद से पता लगाया जा रहा है कि चिट्ठी कहां से आई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed