फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   This year Shani Jayanti-Vat Savitri great coincidence problems will be solved by worshipping Shanidev

भक्ति भाव: इस साल शनि जयंती-वट सावित्री का महासंयोग, शनिदेव के पूजन से दूर होगी परेशानी; बनेंगे बिगड़े काम

Tue, 04 Jun 2024 12:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:07 PM IST
सार

Varanasi News: शनि जयंती पर संध्याकाल में पूजा करना शुभ होता है। शनिदेव के मंत्र या उनके स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके बाद पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि जयंती के दिन किसी निर्धन को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।

विज्ञापन
This year Shani Jayanti-Vat Savitri great coincidence problems will be solved by worshipping Shanidev
शनि जयंती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह जून को शनि जयंती के साथ-साथ वट सावित्री का व्रत भी मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दोनों ही काफी महत्व रखते हैं। वहीं इस दिन महासंयोग भी बन रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। इस बार ज्येष्ठ मास की अमावस्या छह जून को मनाई जाएगी। इसके साथ ही देवपितृअमावस्या पर पितरों का श्राद्ध व तर्पण भी होगा।

विज्ञापन


छह जून को शनि जयंती के साथ वट सावित्री का व्रत मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वट सावित्री और शनि जयंती का महासंयोग बन रहा है।

माना जाता है कि इस दिन शनि देव का प्राकट्य हुआ था। इस दिन शनि संबंधी उपाय करने से कई लाभ मिलते हैं। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा, उपाय, मंत्र और जाप होते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव की कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है।
विज्ञापन


शनि जयंती पर पूजन के लिए सुबह 10:36 से 12:20 तक, दोपहर 12:20 से 14:04 तक, दोपहर 02:04 से 03:41 तक और शाम 05:33 से 07:17 तक का मुहूर्त है। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय के अनुसार शनिदेव के पूजन से जातक की सभी परेशानी दूर होती हैं और बिगड़े काम भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि जयंती पर राशि अनुसार उपाय करें

  • मेष- आर्थिक स्थिति सुधरेगी, जीवन की बाधाएं दूर होंगी। शनि मंत्र का जाप करना लाभकारी होगा।
  • वृषभ- करियर में परिवर्तन और नए जीवन की शुरुआत हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर परिक्रमा करें।
  • मिथुन- करियर में बड़े परिवर्तन का समय है। जरुरतमंद को अन्न या भोजन का दान करें।
  • कर्क - करियर में थोड़ा लाभ होगा, रुकावट दूर होगी। शनि मंत्र का जाप करें।
  • सिंह- करियर और स्थान में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। पीपल के नीचे दीपक जलाएं, तेल का दान करें।
  • कन्या- स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। अन्न या वस्त्र का दान कर सकते हैं।
  • तुला- स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में उतार चढ़ाव रहेगा। शनि मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।
  • वृश्चिक- आकस्मिक स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाहन और संपत्ति लाभ के योग बने हुए है। अन्न या वस्त्र का दान करें।
  • धनु- जीवन में बड़ी सफलता और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। निर्धनों को अन्न या भोजन का दान करें।
  • मकर- करियर व सेहत के मामले में कोई भी रिस्क न लें। इस समय शांति और धैर्य बनाएं रखें। शनि मंत्र का जाप करें।
  • कुंभ- जीवन व्यवस्थित होगा, सुधार की स्थिति बनेगी। पीपल के नीचे दीपक जलाएं, वृक्ष की परिक्रमा करें।
  • मीन- करियर और धन की स्थिति संतोषजनक है। अन्न और वस्त्र का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed