{"_id":"5df0eaab8ebc3e87943c090d","slug":"thirteen-school-children-ate-jatropha-in-sonbhadra-condition-deteriorated-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में तेरह स्कूली बच्चों ने खाया जेट्रोफा, हालत बिगड़ी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में तेरह स्कूली बच्चों ने खाया जेट्रोफा, हालत बिगड़ी, गंभीर
Wed, 11 Dec 2019 06:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 11 Dec 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनवार प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के 13 बच्चों ने दोपहर भोजन के बाद पास के तालाब पर खेलने के दौरान जेट्रोफा के बीज का सेवन कर लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस के जरिए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी राबटर्सगंज से इसको लेकर जानकारी तलब कर ली है।
विज्ञापन
लखनवार गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित है। दोनों में दाखिल बच्चों को रोजाना की भांति दोपहर में भोजन उपलब्ध कराया गया। इसके बाद कुछ देर के लिए बच्चे विद्यालय गेट के पास स्थित तालाब के भीटे पर खेलने चले गए।
विज्ञापन
खेल-खेल में लखनवार निवासी धर्मपाल सिंह की छह वर्षीय पुत्री अर्चना, आठ वर्षीय पुत्र मोहित, वीरेंद्र चौहान के सात वर्षीय पुत्र सत्यम, नंदू के सात वर्षीय पुत्र अवधेश, छह वर्षीय पुत्र हरमोहन, रामबीवर के छह वर्षीय पुत्र महेश, सुमित की छह वर्षीय पुत्री सुनिधि, राजेंद्र प्रसाद की छह वर्षीय पुत्र जानकी, रामचंद्र के छह वर्षीय पुत्र रामविलास, संतोष के तीन वर्षीय पुत्र विकास, महेश के पांच वर्षीय पुत्र सतीश, तीन वर्षीय पुत्र सुजीत, संदीप के तीन वर्षीय पुत्र रवींद्र ने वहां गिरे जेट्रोफा के बीच का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
कुछ मिनट बाद ही बच्चों को बेचैनी और उल्टी शुरू हुई तब शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई । प्रधानाध्यापक उत्तमा चतुर्वेदी और शिक्षिका प्रतिमा कुमारी ने बताया कि एंबुलेंस के लिए 108 नंबर डायल करने के बाद प्रधान को इसकी जानकारी दी गई। प्रधान नंदलाल मौर्य ने अभिभावकों को जानकारी दी। तब तक एंबुलेंस भी पहुंच गई।
प्रभावित सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। तहसीलदार राबटर्सगंज सुनील कुमार, सीएमएस डा. पीबी गौतम ने बच्चों का हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जेट्रोफा बीज खाने से बीमार हुए बच्चे खतरे से बाहर हैं।