{"_id":"68683289c810e78dc20321e0","slug":"third-round-of-counseling-change-in-cutoff-rank-of-3-branches-in-iit-bhu-varanasi-news-c-20-vns1056-1043042-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में सिर्फ तीन ब्रांच के कटऑफ रैंक में बदलाव, कटऑफ रैंक की तीसरी सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में सिर्फ तीन ब्रांच के कटऑफ रैंक में बदलाव, कटऑफ रैंक की तीसरी सूची जारी
Sat, 05 Jul 2025 04:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 04:46 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू में जेईई एडवांस्ड परीक्षा के तहत दाखिले के लिए तीसरे राउंड की काउंसिलिंग हुई। आईआईटी बीएचयू में सिर्फ तीन ब्रांच के कटऑफ रैंक में बदलाव हुआ।
विज्ञापन
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेईई एडवांस्ड परीक्षा के तहत आईआईटी में बीटेक ब्रांच सेलेक्शन कटऑफ रैंक की तीसरी सूची जारी कर दी गई है। 17 विषयों में से सिर्फ तीन ही ब्रांच का कटऑफ रैंक बदला है। दूसरे राउंड के मुकाबले बायो केमिकल इंजीनियरिंग में ओपनिंग रैंक 2121 पायदान ऊपर चढ़ा। एडवांस्ड में आए 8880 से 11771 रैंक तक वालों को आईआईटी बीएचयू के बायो केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिलेगा।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कटऑफ 29 रैंक ऊपर आया। 4411 से लेकर 669 रैंक वालों को प्रवेश मिलेगा। मेटलर्जिकल ब्रांच में 71 पायदान ऊपर क्लोजिंग रैंक गया। 8214 से लेकर 10482 तक रैंक वालों को प्रवेश के लिए उपयुक्त पाया गया है।
कंप्यूटर साइंस और मैथमेटिक्स समेत 14 विषयों का ओपनिंग और क्लोजिंग कटऑफ रैंक दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के समान है। आईआईटी बीएचयू की ओर से बताया गया है कि छठे राउंड की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद एकेडमिक और हॉस्टल फीस जमा करें।
विज्ञापन
कंप्यूटर साइंस रहा टॉप पर
पहले और दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में कंप्यूटर साइंस और मैथमेटिक्स सबसे ऊपर रहे थे। पहले राउंड की काउंसिलिंग में कंप्यूटर साइंस का कटऑफ रैंक 704 से लेकर 1350, वहीं दूसरे और तीसरे राउंड की काउंसिलिंग में 734 से लेकर 1352 कटऑफ रैंक आया।