फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Third round of counseling: Change in cutoff rank of 3 branches in IIT BHU

Varanasi News: ऑनलाइन भी देख सकेंगे हॉकी लीग, 10 टीमों के 110 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

Sat, 05 Jul 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Third round of counseling: Change in cutoff rank of 3 branches in IIT BHU
लालपुर के डॉ. भीमराव स्टेडियम में होगी प्रतियोगिता, 66 बालक और 44 बालिका खिलाड़ी हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। हॉकी वाराणसी की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगी। बालक-बालिका वर्ग की दस टीमों के 110 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। 66 खिलाड़ी बालक वर्ग जबकि 44 खिलाड़ी बालिका वर्ग के हैं। प्रतियोगिता को ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।

काशी में हॉकी पुलिस लाइन, कमिश्नरी मैदान, यूपी कॉलेज, छोटी कटिंग, सिगरा स्टेडियम, बनारस रेल इंजन कारखाना और बीएचयू के अलावा गंगापुर में खेली जा रही है। कुछ मैदानों पर विभिन्न कारणों से हॉकी नहीं खेली जा रही है। ओलंपियन मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह, राहुल सिंह और ललित कुमार उपाध्याय ने बनारस की हॉकी कला को बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हॉकी की विरासत को बढ़ाने के लिए हॉकी वाराणसी ने इस साल बाबू आरएन सिंह जिला हॉकी लीग अंडर-18 बालक बालिका का मुकाबला कराने का निर्णय लिया है। पहले लीग और फिर सुपर लीग खेली जाएगी। विजेता और उप विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत के अनुसार, लीग में खेलने वाली टीम को संघ में पंजीकरण निशुल्क है। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि यह लीग एस्ट्रोटर्फ पर खेली जाएगी ताकि खिलाड़ियों को शुरू से अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान पर खेलने का अनुभव मिल सके।
विज्ञापन

दूसरे सप्ताह में होगा हॉकी टर्फ का हस्तांतरण
जिर्णोद्धार के बाद लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम का हस्तांतरण जुलाई के दूसरे सप्ताह में खेल विभाग को होगा। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि निर्माण के बाद जांच प्रक्रिया अंतिम दौर में है। विभागों से एनओसी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक में छह और बालिका में चार

प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग की छह टीमें जबकि बालिका वर्ग में चार टीमों ने पंजीकरण कराया है। एक टीम में 11 खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में खेलने के लिए लालपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। खिलाड़ी रोज सुबह शाम हॉकी टर्फ पर अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed