फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves searched the closed house of SDM

एसडीएम के बंद मकान को चोरों ने खंगाला

Mon, 21 Mar 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched the closed house of SDM
कमिश्नरेट में सरकारी अधिकारियों का आवास भी सुरक्षित नहीं है। कमिश्नर कंपाउंड परिसर स्थित एसडीएम के बंद मकान को चोरों ने खंगाल दिया। रविवार को चोरी की सूचना पाकर फोरेंसिक टीम और कैंट पुलिस ने छानबीन की। चोरों ने लैपटॉप, आभूषण सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत सर्किट हाउस के ठीक सामने कमिश्नरी कंपाउंड स्थित आवास में प्रशिक्षु पीसीएस आकाश कुमार रहते हैं। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) आकाश कुमार पिछले 12 मार्च को परिवार सहित छुट्टी पर बाहर गए थे। सुबह फॉलोअर राजेश कुमार पाल जब बंगले पर पहुंचा तो नजारा देख सन्न रह गया। बंगले के पीछे वाले दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने लैपटॉप, आभूषण सहित अन्य कीमती सामान समेट दिया। घटना की जानकारी एसडीएम आकाश कुमार को दी। इसके बाद कैंट पुलिस और फोरेेंसिक टीम भी छानबीन के लिए पहुंची। मौके पर जुटे लोगों में इस बात की चर्चा रही कि अधिकारियों के आवास भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed