फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves raided four houses in varanasi strangled woman and took her chain and mangalsutra

UP News: चोरों ने चार घरों में बोला धावा, स्प्रे छिड़क कर किया अचेत; महिला का गला दबाकर ले गए चेन और मंगलसूत्र

Wed, 07 Aug 2024 09:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 09:19 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में चोरों ने चार जगहों पर हाथ साफ किया। इन घटनाओं को लेकर लोगों में पुलिस प्रति काफी नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार एक महीने में आठ घरों से चोरी हो चुकी है, बावजूद इसके पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

विज्ञापन
Thieves raided four houses in varanasi strangled woman and took her chain and mangalsutra
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में बढ़ीं चोरी की घटनाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहता के ऊंचगांव में बीती रात चोरों ने चार घरों पर धावा बोला। एक घर में परिवार के सदस्यों के ऊपर नशीला स्प्रे छिड़क कर उन्हें अचेत कर दिया। इसके बाद सो रही महिला का गला दबाकर उसकी चेन और मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। घटना की सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस मुआयना करने पहुंची।

विज्ञापन


ऊंचगांव के फिरतू राठौर ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में और वह घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर घर में घुसकर उनकी बहू खुशी के कमरे में पहुंचे। उसका गला दबाकर सोने की की एक और एक मंगलसूत्र छीन लिए। चेन और मंगलसूत्र की कीमत 80 हजार रुपये से ज्यादा थी। 
विज्ञापन


फिरतू ने बताया कि हम लोगों को लगा कि हमारे ऊपर स्प्रे जैसा कुछ छिड़का गया था। आसपास सब कुछ महक रहा था। हमारी नींद ही नहीं खुल रही थी। उसके बाद चोर मनीष पटेल और अजय कुमार के घर में धावा बोले, लेकिन सभी लोग जाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विनोद पटेल के घर में घुस कर उनकी पैंट से 1100 रुपये चोर चुरा ले गए। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि ऊंचगांव में एक महीने में आठ घरों में चोरी हो चुकी है।

एक लाख रुपये और आभूषण चुराए
चौबेपुर के उगापुर गांव में उगापुर गांव निवासी रामअवध यादव के मकान से एक लाख रुपये और लगभग तीन लाख के आभूषण चुरा ले गए। घटना की सूचना चौबेपुर थाने की पुलिस को दी गई है। परिजनों ने बताया कि नवंबर में बेटी की शादी थी। उसी के लिए गहने खरीद कर रखे गए थे।

उधर, राजातालाब के वीरभानपुर गांव में चोर घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चुरा ले गए। ट्रैक्टर की ट्रॉली में केबल और अन्य सामान रखा गया था। भुक्तभोगी सुनील पटेल ने बताया कि सीसी कैमरे में चोर ट्रैक्टर स्टार्ट कर जाता हुआ कैद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed