फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thief pushed policeman in front of bike his leg got broken in varanasi

दुस्साहस: चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक ने सिपाही को बाइक के सामने धकेला, टक्कर से टूटा पैर

Sat, 23 Nov 2024 01:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Nov 2024 01:05 AM IST
सार

वाराणसी जिले में चोरों के दुस्साहस इस कदर बढ़ गए हैं। कि शुक्रवार को चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक ने सिपाही को बाइक के सामने धकेल दिया। जिससे सिपाही का पैर टूट गया। 

विज्ञापन
thief pushed policeman in front of bike his leg got broken in varanasi
सिपाही का पैर हुआ फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार की सुबह बाइक चुरा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक को हरहुआ पुलिस चौकी ले आई। पुलिस चौकी से लघुशंका के बहाने भागने के दौरान उसने एक सिपाही को एक बाइक के सामने धकेल दिया। बाइक की टक्कर से सिपाही का पैर फ्रैक्चर हो गया। बाजारवासियों की मदद से पुलिस ने चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर एक बाउंड्रीवाल के पीछे छिपे आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

 


यह है मामला
हरहुआ की पुरानी सब्जी मंडी से एक महीने में करीब छह बाइक चोरी हो चुकी है। शुक्रवार को भी एक युवक सब्जी मंडी में एक किसान की बाइक का लॉक तोड़ दिया। वह बाइक लेकर भागने वाला था, तभी वाहन मलिक उसे पकड़ लिया। इसके बाद मंडी में मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। सिपाही उपेंद्र कुमार युवक को हरहुआ चौकी ले आए। 

विज्ञापन


पुरानी घटनाओं के सीसी फुटेज से युवक का मिलान कराया गया तो पता चला कि उसी ने पहले भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। सिपाही उसे थाने पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसने लघुशंका जाने की बात कही और पुलिस चौकी से बाहर निकलकर भागने लगा। सिपाही उपेंद्र कुमार ने उसे पकड़ लिया तो वह उन्हें बाबतपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक के सामने धकेल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से सिपाही का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल सिपाही के पैर में एक निजी अस्पताल में प्लास्टर लगाया गया है। उधर, बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। वह अपना नाम और पता गलत बता रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed