फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thief has been part of police station Lockup

थाने के लॉकअप से भाग गया चोर

Tue, 25 Aug 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 25 Aug 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
Thief has been part of police station Lockup
वाराणसी। कैंट थाने के लॉकअप से रविवार की रात एक चोर भाग निकला। पहरे पर खड़े होमगार्ड ने लघुशंका करने के लिए उसे बाहर निकाला। इसी दौरान वह होमगार्ड को चकमा देकर चंपत हो गया। सोमवार को पूरे दिन पुलिस उसकी तलाश करती रही लेकिन कहीं पता नहीं चला। करीब डेढ़ साल पहले भी एक चोर थाने से भाग गया था।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संकुल में बने हज हाउस में रविवार को मोबाइल चोरी करते अलईपुर निवासी अल्ताफ को लोगों ने पकड़ लिया था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। कैंट पुलिस उसे थाने ले गई। रात तक करीब दो बजे लघुशंका करने के बहाने उसने होमगार्ड से लॉकअप खुलवाया। मौका पाकर वह
विज्ञापन


भाग निकाला। लॉकअप से चोर के भागने जानकारी होने के बाद थाने में अफरातफरी मच गई। क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को काफी खोजबीन की लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सोमवार को पुलिस ने उसके घर पर भी दबिश दी लेकिन वहां भी नहीं मिला। इंस्पेक्टर कैंट अजित कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed