फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thermal screening will be done first, then the examinees will give the exam

पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग, तब परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

Thu, 20 Jan 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Thermal screening will be done first, then the examinees will give the exam
जिले में 23 जनवरी को 89 केंद्रों पर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) कराया जाएगा। दो पाली में होने वाली परीक्षा में 83579 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कोरोना काल में होने वाली परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष जोर दिया जा रहा है। परीक्षा हाल में जाने से पहले सभी अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। मास्क की जांच और सैनिटाइजेशन के बाद ही अंदर जाने को मिलेगा। रविवार को पहली पाली में 89 केंद्रों पर प्राथमिक परीक्षा में सुबह 10 से 12.30 बजे तक 83,579 अभ्यर्थी होंगे जबकि दूसरी पाली में केवल 64 केंद्रों पर 2.30 से 5 बजे शाम तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 34601 अभ्यर्थी बैठेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में केंद्रों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अन्य तैयारियां भी चल रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि 21 जनवरी को कमिश्नरी सभागार में केंद्र अध्यक्षों के साथ बैठक भी होगी। बताया कि सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के साथ ही शासन के निर्देशानुसार सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों से अपील है कि वह किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed