फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be statues of goddess Ganga and Tajia

देवी प्रतिमाएं और ताजिए लेकर नहीं जाएंगे गंगा

Mon, 12 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 12 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
There will be statues of goddess Ganga and Tajia
दुर्गा पूजा और मोहर्रम के मद्देनजर रविवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पूजा समितियों और ताजियादारों के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक का दौर दिन भर चला। मंडलायुक्त ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के पालन के लिए पूजा समितियां और ताजियादार तैयार हैं। समितियों के प्रतिनिधियों ने वादा किया है कि वे प्रतिमाएं गंगा में विसर्जित नहीं करेंगे और न ही ताजिया ठंडा करने ले जाएंगे। बैठक में समितियों ने सड़क, सीवर, मार्ग प्रकाश की बदहाली की बात उठाई। सभी को आश्वस्त किया गया है कि संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम करके बुनियादी समस्याओं को जल्द दूर करेंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर और डीआईजी एसके भगत भेलूपुर थाना और आईएमए भवन में हुई बैठक में शामिल हुए। भेलूपुर थाने में भेलूपुर और लंका क्षेत्र के लोगों की बैठक हुई। आईएमए भवन में चेतगंज और सिगरा क्षेत्र की पूजा समितियां और ताजियादार शामिल हुए। जिलाधिकारी राजमणि यादव और एसएसपी आकाश कुलहरि बाकी स्थानों पर आयोजित बैठकोें में शामिल हुए।
विज्ञापन


आदमपुर और जैतपुरा थाना क्षेत्र के लोगों की बैठक पीलीकोठी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज, लक्सा और दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के लोगों की बैठक गोदौलिया स्थित जयपुरिया भवन और कोतवाली क्षेत्र की बैठक कोतवाली थाना में और चौक क्षेत्र की बैठक चौक थाना में हुई। एसएसपी ने कहा कि जो भी शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा या अफवाहें फैलाएगा, उसके साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। आम शहरियों की सुरक्षा और जिले के शांतिपूर्ण माहौल के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed