फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be only Vaiba in the certificate course examination of online course.

Varanasi News: ऑनलाइन पाठ्यक्रम की सर्टिफिकेट कोर्स परीक्षा में होगा सिर्फ वायबा

Mon, 19 Feb 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
There will be only Vaiba in the certificate course examination of online course.
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रम के पहले बैच की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में होंगी। ऑनलाइन पाठ्यक्रम के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वायबा और प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। ऑनलाइन प्रशिक्षण केंद्र ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह में तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद परीक्षाएं होंगी और विद्यार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रशिक्षण केंद्र के समन्वयक प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में कक्षाएं पूरी हो जाएंगी। देश भर के विशेषज्ञ प्रोफेसर ऑनलाइन कक्षाओं में प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले बैच के विद्यार्थियों को वायबा और असाइनमेंट देना होगा। मार्च में ही परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ही सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी प्रमाणपत्र की हार्ड काॅपी लेना चाहेगा वह विश्वविद्यालय आकर प्राप्त कर सकेगा। केंद्र में ज्योतिष, कर्मकांड, संस्कृत भाषा शिक्षण, कुंडली विज्ञान, योग, वास्तुविज्ञान समेत दस पाठ्यक्रमों का पहला बैच चल रहा है। तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 100 ने दाखिला लिया है। संस्कृत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन 25 नवंबर 2023 को कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed