फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be barricading on the Pratapgarh-Ithara border, police from three police stations and one and a half section of PAC will be deployed

Varanasi News: प्रतापगढ़-इटहरा सीमा पर रहेगी बैरिकेडिंग, तीन थानों की पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी रहेगी तैनात

Mon, 04 Aug 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
There will be barricading on the Pratapgarh-Ithara border, police from three police stations and one and a half section of PAC will be deployed
मुंगराबादशाहपुर। शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर पर मंगलवार को लगने वाले बुढ़वा मंगल मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए थाना परिसर में थाना प्रभारी केके सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। इसमें पांच अगस्त को यातायात जाम की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए रूट डायवर्जन समेत अन्य सुरक्षा उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान तय किया गया कि प्रतापगढ़-इटहरा सीमा बैरिकेडिंग कर सील की जाएगी। यहां सुरक्षा के मद्देनजर तीन थानों की पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी। मेले में महिलाओं को गहने पहनकर नहीं आने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ मार्ग पर इटहरा सीमा तक यातायात को सुगम बनाने के लिए बेरिकेडिंग कर सील कर दिया जाएगा। बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। प्रयागराज से जौनपुर जाने वाले चार पहिया वाहनों को मछलीशहर रोड, सतहरिया होते हुए जौनपुर निकाला जाएगा। जौनपुर से प्रयागराज वाहन वाया प्रतापगढ़ प्रयागराज जाएंगे। दूसरे वाहन सतहरिया, सरोखनपुर से प्रयागराज निकल जाएंगे। प्रतापगढ़ रोड को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग इटहरा बॉर्डर, सटवां कटरा चुंगी, राम चौकी, भैरोपुर समेत मंदिर परिसर को जोड़ने वाले मार्गों पर मंगलवार चार बजे सुबह से लेकर रात 10 बजे तक चार और दो पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि बुढ़वा मंगल पर होने वाली भीड़ को देखते हुए डेढ़ सेक्शन पीएसी, तीन थानों के थाना प्रभारी, दो निरीक्षक, 32 सिपाही , पांच यातायात पुलिस समेत काफी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी। मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में सिविल पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम व पुलिस तैनात रहेगी। सड़क से दूर दुकानें लगाने, निकलने वाले डीजे व झांकियों की ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट रखने और महिलाओं को गहने पहनकर नहीं आने की सलाह दी गई है। बैठक में चेयरमैन कपिल मुनि, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, सदर तहसीमुल हक बन्ने, रेयाज अहमद राजकुमार उमर वैश्य, राजीव गुप्ता, दीपू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed