फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There is no one like Netaji Subhash Chandra Bose's personality

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व जैसा कोई नहीं

Fri, 22 Oct 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
There is no one like Netaji Subhash Chandra Bose's personality
आजाद हिंद सरकार के पहले प्रधानमंत्री के रूप में अखंड भारत की आजादी की घोषणा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व जैसा कोई नहीं है। सुभाष के न रहने का दर्द करोड़ों लोगों ने झेला, विभाजन की त्रासदी हुई, लाखों लोग मारे गए और करोड़ों लोगों के घर बर्बाद हुए। आज भी विभाजन से उपजे नफरत के विष से विभाजित भारत की सरकार लड़ रही है।
विज्ञापन

उक्त विचार आजाद हिंद सरकार की स्थापना दिवस पर विशाल भारत संस्थान एवं सोसायटी फॉर हिस्टोरिकल एंड कल्चरल स्टडीज की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने रखे। इंद्रेश नगर में फूलों से सुभाष भवन और सुभाष मंदिर को सजाकर आजाद हिंद सरकार की स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। सुभाष मंदिर में पूजा एवं आरती मंदिर की पुजारी खुशी रमन ने कराई। मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने नेताजी के मंदिर में माला समर्पित की व आरती उतारी। कहा कि देश की आजादी के इतिहास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान अद्वितीय था। बाल आजाद हिंद बटालियन ने नेताजी को सलामी दी। इली भारतवंशी के नेतृत्व में सुभाष कथा सुनाई गई। संगोष्ठी में डॉ. तपन कुमार घोष, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. मृदुला जायसवाल ने विचार व्यक्त किए। संचालन खुशी रमन भारतवंशी एवं धन्यवाद डा. निरंजन श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed