{"_id":"6154c9fc8ebc3e0a28379c03","slug":"there-is-a-chance-to-become-a-great-donor-by-donating-blood-varanasi-news-vns6144897142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर महादानी बनने का है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर महादानी बनने का है मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान से सेहत पर किसी भी तरह का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। इसे लेकर किसी प्रकार की भ्रांति या भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। चिकित्सकों की सलाह पर स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान हर तीन महीने में करना चाहिए। इसे महादान भी कहा गया है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डालिम्स सिगरा में लगने वाले शिविर में रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर रक्त मिल सके, इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की जाती है। ऐसा करने से जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। डालिम्स सिगरा में एक अक्तूबर को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगने वाले शिविर में रक्तदान से जुड़ी बारीकियां भी विशेषज्ञों की ओर से बताई जाएगी। बीएचयू ब्लड बैंक के सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि इसमें 18 से 65 वर्ष तक के लोग रक्तदान कर सकते हैं, जिनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो।
रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ख्याल
- रक्तदान करने से पहले रात में पूरी नींद सोएं
- रक्तदान से पहले नाश्ता करें और पानी भी खूब पीएं
- ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें, जिसमें आयरन की मात्रा अधिक हो
- यदि हीमोग्लोबीन निर्धारित मात्रा से कम हैं तो रक्तदान न करें
- अगर आपने 48 घंटे पहले कोई दवा ली है तो चिकित्सक को जरूर बताएं