{"_id":"5e08a7428ebc3e87952b32f9","slug":"theosophical-society-s-annual-international-conference-from-31-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियोसोफिकल सोसाइटी का वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 31 से, 25 देशों के डेलिगेड्स होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थियोसोफिकल सोसाइटी का वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 31 से, 25 देशों के डेलिगेड्स होंगे शामिल
Sun, 29 Dec 2019 06:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
varanasi rain cold winter
- फोटो : varanasi rain cold winter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थियोसोफिकल सोसाइटी का वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ मंगलवार से कमच्छा स्थित थियोसोफिकल सोसाइटी के भारतीय अनुभाग मुख्यालय में किया जाएगा। यह थियोसोफिकल सोसाइटी का 144 वां वार्षिक सम्मेलन है, जिसमें 25 देशों सहित भारत के 1400 से अधिक सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
रविवार को सोसाइटी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रदीप गोहिल ने बताया कि सोसाइटी की ओर से बनारस में यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन है, पहला अधिवेशन 1990 में हुआ था। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य ये जानना है कि हम सब में एक दिव्य बीज है।
विज्ञापन
उस बीज को पोषित करने से अपने और दूसरों के लिए प्रसन्नता और मन की शांति मिलती हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुबंई के कल्याण बनर्जी व एस अभयश्रीमाल जैन होंगे। उमा भट्टाचार्या ने बताया सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चेन्नई के ‘लीप बाउंड्री ब्रेकर्स, पुराने हिंदी फिल्मों के गीतों पर संगीतमय प्रस्तुति के साथ ओडिसी डांसर नित्यानंद दास की डांस परफॉर्मेंस होगी। इस अवसर पर शिखर अग्निहोत्री, यूएस पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन