फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thekedar

ठेकेदारों ने ली काम ठप करने की शपथ

Tue, 03 Sep 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
thekedar
वाराणसी। पीडब्ल्यूडी परिसर में सोमवार को ठेकेदार अवधेश चंद्र श्रीवास्तव को साथियों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी ठेकेदारों ने काम नहीं करने की शपथ ली। इसके बाद प्रदेश भर में इस संदेश को व्हाट्सएप के जरिए फैलाया गया। ठेकेदार संघ के नेता भूपेंदर सिंह ने अल्टीमेटम दिया कि 24 घंटे में एई एसडी मिश्र सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार से इसी परिसर में आसपास के 10 जिलों के ठेकेदार जुटेंगे और आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

सभा में संघ के अध्यक्ष काशीनाथ पांडेय ने शासन-प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी, ठेकेदार अवधेश के खिलाफ जारी बिजली की आरसी वापस लेने, परिवार को आर्थिक सहायता देने, बकाया बिलों के भुगतान और बेटे को नौकरी दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बृजेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अमित सन्नी, गौरव सिंह, अखिलेश सिंह, पप्पू राय, मुन्ना पाठक, गगन सिंह, संतोष गोल्डेन, दीपक पांडेय, विवेक यादव, शशिकांत सिंह, संदीप यादव, मनोज यादव, मनोज मिश्र और राघवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बीती 28 अगस्त को ठेकेदार अवधेश ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दो जेई मनोज सिंह, यूएस पांडेय, तीन एई आशुतोष सिंह, एसडी मिश्रा, आरपी दूबे, चीफ इंजीनियर अंबिका सिंह और बिजली विभाग के इंस्पेक्टर के खिलाफ नामजद मुकदमा कैंट थाने में दर्ज है। एई आशुतोष सिंह और जेई मनोज सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘जांच को प्रभावित कर रहे एई एसडी मिश्र’
उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति की ओर से लखनऊ में विभागाध्यक्ष प्रमुख अभियंता वीके सिंह को मांगपत्र दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता और महामंत्री राजू ने विभागाध्यक्ष से कहा कि अवधेश प्रकरण में आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इनमें से सिर्फ दो गिरफ्तार हैं, जबकि छह फरार हैं जो बाहर रहकर जांच को प्रभावित कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण का मास्टर माइंड एई एसडी मिश्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed