फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thekedar case

गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत की शरण में पहुंचे

Wed, 18 Sep 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
thekedar case
वाराणसी। ठेकेदार अवधेश चंद्र श्रीवास्तव की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए चीफ इंजीनियर अंबिका सिंह और एई एसडी मिश्रा ने जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है। दोनों की याचिका पर जिला जज की अदालत बुधवार को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

नदेसर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में बीते 28 अगस्त को चीफ इंजीनियर अंबिका सिंह के कार्यालय में ठेकेदार अवधेश चंद्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी। अवधेश चंद्र के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने जेई मनोज सिंह और एई आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं, एई एसडी मिश्र के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस का शिकंजा कसता देख गिरफ्तारी से बचने के लिए चीफ इंजीनियर अंबिका सिंह और एई एसडी मिश्र ने जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed