फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft by breaking the lock of jewelery shop in Malhiya

Varanasi News: मलहिया में आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 08 Jan 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of jewelery shop in Malhiya
वाराणसी। लंका के मलहिया में शुक्रवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर कीमती गहने और नकदी उड़ा दिए। शनिवार की सुबह पीड़ित की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने छानबीन की। आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला। उधर, जनरल स्टोर और एक मकान को भी चोरों ने खंगाला।
विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत रमना निवासी अक्षय सेठ की मलहिया में आभूषण की दुकान है। सुबह मकान मालिक और आसपास के लोगों ने ताला टूटने की सूचना दी। पीड़ित अक्षय सेठ के अनुसार दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और आलमारी में रखे लगभग साढ़े चार लाख मूल्य के गहने समेटने के साथ ही 50 हजार नकदी पर हाथ साफ किया। सूचना मिलते ही एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। आसपास मार्गों पर लगे सीसी कैमरों को खंगलवाया। व्यापारियों का आरोप है कि विश्वसुंदरी पुल के नीचे रमना चौकी की पुलिस पिकेट लगती है। इसके बावजूद चोरों ने यह वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

उधर, कुछ ही दूरी पर जनरल स्टोर्स का ताला तोड़कर 25 हजार नकदी और कीमती सामान चोर उठा ले गए। दुकान मालिक आशीष पटेल ने पुलिस सूचना दी। दुकान के बगल में रामेश्वर पाठक के घर में घुसे चोर कमरे को बाहर से बंद कर आभूषण और नकदी समेट ले गए। रामेश्वर पाठक ने लंका थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठान के अंदर और बाहर लगवाएं सीसी कैमरे, मुंह बांधने वालों की दें सूचना
चौबेपुर। बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। शनिवार को व्यापारियों ने थाना प्रभारी के साथ बैठक की। इस दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों से अपील किया कि अपने-अपने प्रतिष्ठान में सीसी कैमरे जरूर लगवाएं। अच्छी गुणवत्ता वाले सीसी कैमरे लगाए जाएं। गमछे से मुंह बांधकर पहुंचने वालों से सतर्क रहे और इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दें।

प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने कहा कि रात में गश्त बढ़ाई गई है। बाजारों में पुलिस कर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। यदि कोई संदिग्ध दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एनपी जायसवाल नन्हे, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनी, राजू सेठ, मनोज सेठ, बंगाली बाबू सेठ, पंचम सेठ, शिव कुमार सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed