फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The world will also see the development model of Kashi

Varanasi News: काशी का विकास मॉडल भी देखेगी दुनिया

Sun, 11 Jun 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The world will also see the development model of Kashi
जी 20 देशों के विकास मंत्रियों के समक्ष काशी का विकास मॉडल भी रखा जाएगा। बताया जाएगा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की नगरी के पुरातन स्वरूप को बरकरार रखते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को आदर्श उदाहरण बताया जाएगा। सिक्स व फोरलेन सड़कों, ओवरब्रिज व फुट ओवरब्रिज के निर्माण से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। यह भी बताया जाएगा कि भविष्य में विकास की गति और तेज होगी। दुनिया का तीसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रोपवे काशी में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन







जी 20 देशों के सम्मेलन में विकास मॉडल और तकनीक का आदान प्रदान भी किया जाएगा। दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले देशों के विकास मंत्रियों का समूह रविवार से तीन दिन विकास पर मंथन करेगा। प्रदेश सरकार की ओर से अतिथियों के स्वागत में 11 जून को रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


यादें हो गईं ताजा



जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे 14 दिसंबर 2015 को काशी आए थे। तब भव्य तैयारियां की गई थीं। अब जी 20 देशों के विकास मंत्रियों का आगमन हो रहा है, इसके लिए काशी सजकर तैयार है। शहरवासियों का कहना है कि इस बार की तैयारियाें ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed