Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Trinity appeared from the gold-studded temple and washed the feet of 1001 girls

Varanasi News: स्वर्ण जड़ित मंदिर से त्रिदेवों ने दिए दर्शन, 1001 कन्याओं के पखारे पांव

Mon, 09 Feb 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Trinity appeared from the gold-studded temple and washed the feet of 1001 girls
त्रिदेव मंदिर के 18वें स्थापना दिवस पर रविवार को पहली बार स्वर्ण जड़ित मंदिर में वस्त्राभूषण और फूलों से देव विग्रहों की झांकी सजी। स्वर्ण सिंहासन से भगवान ने भक्तों को दर्शन दिए। 501 महिलाओं ने मंगल पाठ किया। 1001 कन्याओं का पूजन हुआ। साथ ही बेटी बचाओ का संदेश भी दिया गया। भजनों की प्रवाहित हुई गंगा में श्रद्धालुओं ने गोते लगाए।
विज्ञापन

त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की अगुवाई में दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में वस्त्र, आभूषण और फूलों से देव विग्रहों की झांकी सजाई गई। फूलों व विद्युत झालरों से मंदिर परिसर दमकता रहा। भक्तों ने राणी सती, सालासर हनुमान और खाटू श्याम प्रभु का पूजन कर शीश नवाया। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल, सपत्नीक श्याम सुंदर अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूजन किया। श्रद्धालुओं ने 1001 कन्याओं के चरण पखारकर आरती उतारी। उन्हें भोज कराने के साथ दक्षिणा और पठन सामग्री देकर विदाई की। दोपहर में भजन गायिका सूरत की सुरभि बिरजू के नेतृत्व में 501 महिलाओं ने सज-धज कर संगीतमय दादी का मंगल पाठ किया। त्रिदेवों को 56 भोग लगाकर आरती उतारी। भजन संध्या में सुर गंगा प्रवाहित हुई। फतेहाबाद के परविंदर पलक, देवचुंग हनुमानगढ़ राजस्थान और कृष्ण शर्मा रेणुकूट ने कलाकारों के भजनों से देर रात तक मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रीराणी सती श्याम भक्त मंडल के अनूप सराफ ने गणेश वंदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed