फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The timetable of Shivaganga Express will be changed from Manduwadih Varanasi

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब बदले समय से चलेगी शिवगंगा एक्सप्रेस, मंडुवाडीह से रात में इतने बजे खुलेगी 

Tue, 24 Nov 2020 10:52 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
The timetable of Shivaganga Express will be changed from Manduwadih Varanasi
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया गया है। एक दिसंबर से शिवगंगा वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन से बदले समय से रवाना होगी। काशी से नई दिल्ली के बीच शिवगंगा की बहुत मांग है। व्यापारियों और विद्यार्थियों की सबसे डिमांडेड ट्रेन शिवगंगा है।

विज्ञापन


अब शिवगंगा मंडुवाडीह स्टेशन से रात में 10.15 बजे नई दिल्ली के लिए खुलेगी। वहीं नई दिल्ली से रात 8 बजकर 5 मिनट पर मंडुवाडीह के लिए चलेगी। इस ट्रेन से सफर के लिए यात्रियों को आरक्षण कराना होगा। 

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अब तक 02559 शिवगंगा एक्सप्रेस मंडुवाडीह स्टेशन से देर शाम 7.55 बजे नई दिल्ली के लिए खुलती है। एक दिसंबर से यह ट्रेन रात 10.15 बजे से नई दिल्ली के लिए खुलेगी और दूसरे दिन प्रयागराज स्टेशन से 12.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 2.50 बजे छूटकर नई दिल्ली सुबह 8.25 बजे पहुंचेगी। वहीं 02560 शिवगंगा नई दिल्ली से रात 8 बजकर 5 मिनट पर खुलेगी, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 1.20 बजे और प्रयागराज स्टेशन से भोर 3.55 बजे छूटकर मंडुवाडीह सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed