फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The tie lasted for 55 minutes, Misbah gave victory to Team B by scoring a goal in the 56th minute.

Varanasi News: 55 मिनट तक रही बराबरी, मिस्बाह ने 56वें मिनट में गोलकर टीम बी को दिला दी जीत

Fri, 07 Feb 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The tie lasted for 55 minutes, Misbah gave victory to Team B by scoring a goal in the 56th minute.
वाराणसी। लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्टेडियम की ए और बी टीम के बीच मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

टीम ने कोच इरशाद अहमद की देखरेख में मिस्बाह के निर्णायक गोल से स्टेडियम की बी टीम ने स्टेडियम की ए टीम को एक गोल से हरा दिया।
मैच शुरू होते ही कप्तान रेयाज अहमद के नेतृत्व में ए टीम के खिलाड़ियों ने बी टीम के गोलपोस्ट पर हमले किए। पहले हाफ का क्वार्टर गोल रहित बराबरी पर रहा। मैन टू मैन मार्किंग की रणनीति से खेल रही बी टीम ने विरोधी टीम के गोल पोस्ट पर कई हमले किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पहला गोल 12वें मिनट में फॉर्वर्ड खिलाड़ी रेयाज अहमद ने किया और टीम ए को एक गोल से बढ़त दिला दी। पहले हाफ में टीम ए एक गोल से आगे थी। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने पर टीम बी के खिलाड़ियों ने भी जवाबी हमले किए। टीम बी की ओर से पहला गोल दूसरे हाफ के 8वें मिनट में अंश श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर आ गई।
मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, 56वें मिनट में डी एरिया से मिस्बाह अंसारी का सीधा तेज शॉर्ट टीम बी के गोलपोस्ट में चला गया। टीम बी 2-1 से जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed