{"_id":"5828cf134f1c1ba16fb3c26a","slug":"the-three-women-were-left-to-rs-4-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.5 लाख रुपये के नोट छोड़ गईं तीन महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.5 लाख रुपये के नोट छोड़ गईं तीन महिलाएं
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Mon, 14 Nov 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
currency
- फोटो : rbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा की पिंडरा शाखा में उस समय कर्मचारियों के होश उड़ गए, जब तीन महिलाएं 4.5 लाख रुपये कीमत के 500 और 1000 के पुराने नोट काउंटर पर छोड़कर भाग गईं। सूचना पाकर बैंक पहुंचीं पुलिस देर शाम तक कर्मचारियों से पूछताछ करती रही। आरबीआई को भी इसकी जानकारी दी गई है। शक है कि यह धन किसी दूसरे व्यक्ति का है और इसे व्हाइट करने के इरादे से महिलाओं के जरिए जमा कराने की कोशिश की गई थी।
रविवार शाम करीब चार बजे बैंक में तीन महिलाएं रुपये जमा करने पहुंचीं थीं। उन्होंने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जमा करने के लिए और फार्म भरकर काउंटर पर कैशियर को दिया। कैशियर ने जब महिलाओं से रुपयों की बाबत पूछताछ की और पैन नंबर मांगा तो वे घबरा गईं। इसके बाद तीनों पैन कार्ड लाने के बहाने काउंटर पर ही रुपये छोड़ कर चली गईं। इसके बाद बैंक प्रबंधक संतोष कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम और आरबीआई के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
कुछ देर बाद फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम तक बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ करती रही। शाखा प्रबंधक ने बताया कि इतनी बड़ी रकम के बाबत पूछताछ करने पर महिलाएं घबरा गई थीं। बताया कि रुपये जमा करने के लिए उन्होंने जो फार्म भरा था, उसके अनुसार उनकी पहचान फूलपुर क्षेत्र के थाने रामपुर गांव की रहने वाली राधिका, देबी और गीता के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के घर वालों को इसकी सूचना दी गई है। साथ ही उनके रुपये बैंक के रिजर्व खाते में रखे गए हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि बैंक की गाइड लाइन के अनुसार ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सोमवार को पुलिस इस मामले में बैंक की शिकायत के आधार पर कोई कार्रवाई कर सकती है।