फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Tehsil Bar Council has decided to conduct elections in Rajatalab based on the Model Bylaws

Varanasi News: मॉडल बायलॉज से राजातालाब में होगा चुनाव, तहसील बार काउंसिल ने लिया निर्णय

Tue, 28 Oct 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The Tehsil Bar Council has decided to conduct elections in Rajatalab based on the Model Bylaws
राजातालाब। दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब का चुनाव मॉडल बायलॉज के अनुसार ही होगा। सोमवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने घोषणा की। इस मामले को लेकर राजातालाब तहसील में विवाद चल रहा था। अध्यक्ष ने चुनाव की तिथि तय कर दी थी। इसे लेकर महामंत्री अमृत सिंह पटेल ने राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश में शिकायत की थी। महामंत्री का आरोप था कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशों के विपरीत बगैर मॉडल बायलॉज लागू किए विधि विरुद्ध तरीके से राजातालाब में चुनाव करवाया जा रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेकर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने मॉडल बायलॉज लागू करने के बाद ही चुनाव के निर्देश दिए। नई व्यवस्था के तहत सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) अनिवार्य होगा। सीओपी न होने पर कोई भी अधिवक्ता मतदाता, प्रत्याशी या चुनाव कमेटी का सदस्य पदाधिकारी नहीं बन सकेगा। अध्यक्ष पद के लिए 25 साल के वकालत का अनुभव और महामंत्री पद के लिए 15 साल का अनुभव अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article