{"_id":"62f64b414d073c2fdf117608","slug":"the-teenager-was-being-kidnapped-and-taken-away-police-arrested-the-kidnapper","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Varanasi: किशोरी को अगवा कर ले जा रहा था दूर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ऐसे किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Varanasi: किशोरी को अगवा कर ले जा रहा था दूर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ऐसे किया गिरफ्तार
Fri, 12 Aug 2022 07:01 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 12 Aug 2022 07:01 PM IST
सार
बड़ागांव थानाक्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय एक किशोरी कई दिनों से गायब थी। आज पुलिस के मुखबिर ने जानकारी दी की एक शख्स उसे भगाने के फिराक में है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बड़ागांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को दोपहर बाद बाबतपुर नहर पुलिया के समीप से किशोरी को बरामद करते हुए अगवाकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थानीय थाने पर तैनात उप निरीक्षक दुर्गे, राजा दुबे के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर गए।
पुलिस ने सिसवां गांव निवासी राकेश राजभर को उस समय हिरासत में लिया जब वह किशोरी के साथ कहीं भागने की फिराक में था। बताते चलें कि बड़ागांव थानाक्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी गायब हो गयी थी। इस मामले में काफी खोजबीन के बाद भी जन किशोरी नहीं मिली तो उसकी मां ने बीते 3 अगस्त की देर शाम स्थानीय थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले पर पुलिस हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ कर रही है।