फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The team formed on the instructions of DM took information about the development works of Aili and Saraiya

Varanasi News: डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने अइलीं व सरैया के विकास कार्यों की जानकारी ली, बयान दर्ज किए

Mon, 07 Apr 2025 07:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 07:09 PM IST
सार

गांव में विकास कार्यों को लेकर डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों से बातचीत की और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान गांव के रहने वाले लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
The team formed on the instructions of DM took information about the development works of Aili and Saraiya
डीएम के निर्देश पर गांव में पहुुंची टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर सोमवार को डीपीआरओ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत अइलीं व राजस्व गांव सरैया में  कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची। जानकारी देते हुए डीपीआरओ आदर्श ने बताया कि गांव के फागू राम व संजय कुमार के शिकायत पर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


मौके पर लाभार्थियों से भी बात कर उनका बयान दर्ज किया गया। जांच के दौरान विकास कार्यों में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाई गई। प्रधान की ओर से गांव में कुल 23 सौर ऊर्जा लगाया जाना बताया गया जबकि मौके पर 21 ही पाया गया।इसी प्रकार अभिलेख के अनुसार शौचालय व खड़ंजा निर्माण व हैण्ड पम्प रिबोर  कार्य भी मौके पर पूरा नहीं मिला।
विज्ञापन


मौके पर ग्राम प्रधान के कार्यकाल के दौरान नियुक्त रहे सभीं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे लेकिन कराये गये कार्यों के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत का प्रस्ताव,व विल बाउचर प्रस्तुत नहीं किया इसके चलते जांच कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसलिए ग्राम पंचायत के सभीं अभिलेख पूर्ण कर उपलब्ध कराने हेतु सचिवों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद जांच टीम में सम्मिलित अवर अभियंता को रिकार्ड के अनुसार कार्यों की एमबी कर आय-व्यय के बाबत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उसके बाद सम्मिलित रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उक्त अवसर पर जिला बचत अधिकारी शिवकुमार, एडीओ पंचायत कमलेश सिंह सहित ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed