फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   the sup0poters come at road for no name in samajwadi party lcandidate list

पूर्वांचल में नाराजगी, सपा से टिकट नहीं मिला तो सड़क पर उतरे समर्थक

Tue, 24 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 24 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
the sup0poters come at road for no name in samajwadi party lcandidate list
गोपालपुर, ज्ञानपुर, जहूराबाद के विधायकों के समर्थकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
 पूर्वांचल में सपा में विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए घमासान कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिन विधायकों को टिकट नहीं मिले, उनके समर्थक मंगलवार को सड़क पर उतर आए।
आजमगढ़ जिले में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद का टिकट काटकर नफीस अहमद को दिए जाने से नाराज समर्थकों ने बिलरियागंज में प्रदर्शन किया।
पुलिस ने इन पर लाठियां भांजी। आचार संहिता के उल्लंघन में 11 लोगों को हिरासत में भी लिया।
बाद में इन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। भदोही जिले के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र को टिकट न मिलने से नाराज समर्थकों ने अशोक कुमार दुबे के नेतृत्व में दुर्गागंज तिराहे पर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा की विधायक और पूर्व मंत्री सैयद शादाब फातिमा को टिकट न दिए जाने से गुस्साए समर्थकों ने सपा के घोषित उम्मीदवार महेंद्र चौहान का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र चौहान वापस जाओ, नीरज शेखर और काशीनाथ यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। उधर, भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अभी कहीं विरोध प्रदर्शन सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed