फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The strike junior doctors also third in the BHU patients so abysmal

बीएचयू में तीसरे भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल

Sat, 12 Dec 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 12 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
The strike junior doctors also third in the BHU patients so abysmal
बीएचयू में जूनियर डॉक्टर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी अधिकतर मांगें मान ली है, बावजूद इसके हड़ताल पर अड़े हैं। इससे वहां भर्ती मरीज तो बेहाल हैं ही, बाहर से गंभीर मरीजों को लेकर आने वाले तीमारदार भी इलाज न होने से परेशान हैं।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए शुक्रवार को सीनियर डॉक्टरों ने चिकित्सा व्यवस्था की कमान अपने हाथों में ले ली। सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रामा सेंटर में वरिष्ठ चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीज देखे तो कुछ भर्ती भी किए गए।
विज्ञापन

 
ट्रामा सेंटर में मंगलवार की रात छात्रों और जूनियर डाक्टरों के बीच हुई मारपीट के बाद ही हड़ताल चल रही है। कई चक्रों की वार्ता के बाद भी जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं लौटे। बीएचयू प्रशासन ने उनकी ज्यादातर मांगें मान ली हैं। ट्रामा सेंटर और सर सुंदरलाल अस्पताल में पुख्ता सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बातचीत भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हड़ताल से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। इससे यहां भर्ती मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। साथ ही दूर दराज से मरीजों को लेकर आ रहे मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा। इससे लोगों को निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है। बुधवार की रात तो एक मरीज की मौत भी हो गई थी।

फिलहाल सीनियर डाक्टरों और मेडिकल अफसरों को दोनों जगहों की व्यवस्था संभालने का जिम्मा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि हड़ताली डॉक्टर जल्द ड्यूटी पर नहीं लौटते तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ ही एसमा भी लगाया जा सकता है।


आईएमएस के निदेशक प्रो. वीके शुक्ला का कहना है कि जूनियर डॉक्टरों को कई बार समझाया गया लेकिन वे तत्काल सुरक्षा की मांग पर अड़े हैं। आगे की कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed