फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The skills of Tarannum and Rehnuma will be adorned on PM's shoulder.

पीएम के कंधे पर सजेगा तरन्नुम और रहनुमा का हुनर

Thu, 07 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The skills of Tarannum and Rehnuma will be adorned on PM's shoulder.
बनारसी शिल्पकला और बुनकरी में नई इबारत लिख रही काशी की बेटियों का हुनर बृहस्पतिवार को पीएम के कंधे पर भी नजर आएगा। लोहता की युवा शिल्पकार तरन्नुम व रहनुमा ने बढ़े चाव से पीएम के लिए अंगवस्त्रम तैयार किया है। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत के निर्देशन में तैयार अंगवस्त्रम जिला प्रशासन और शिक्षा मंत्रालय को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

हल्के केसरिया रंग के बनारसी वस्त्र पर मरुन रेशम से जरदोजी द्वारा रुद्राक्ष में होने वाले कार्यक्रम का नाम उकेरा गया है। वहीं, सिगरा स्टेडियम में होने वाली जनसभा के लिए जरदोजी से निर्मित खेलो इंडिया के लोगो के साथ पारंपरिक खेलों की आकृतियों को विभिन्न रंगों के रेशमी धागों से लोहता निवासी शहाना वारसी व नगमा द्वारा तैयार गया है। साथ ही नए स्टेडियम का मॉडल स्मृति चिह्न के रूप में पीएम को भेंट किया जाएगा। इसके अलावा कसेरा समाज द्वारा तैयार पंच धातु की मां सरस्वती की 15 इंच की प्रतिमा को महासभा के महामंत्री मनोज सिंह व राज्य पुरस्कार प्राप्त अनिल कसेरा के दिशा निर्देशन में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री को भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed