फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The shrine will be free temple will be built Swami Jitendranand said in Varanasi:

स्वामी जीतेंद्रानंद वाराणसी में बोलेः संतों के संकल्पों के आधार पर मुक्त होंगे धर्मस्थल, होगा मंदिर का निर्माण 

Wed, 01 Dec 2021 10:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 10:15 PM IST
सार

स्वामी जीतेंद्रानंद ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बयानों को दूसरे परिप्रेक्ष्य में नहीं देखना चाहिए। अखिल भारतीय संत समिति और विश्व हिंदू परिषद का जो प्रथम प्रस्ताव था, उसमें अयोध्या, काशी के बाद मथुरा है।

विज्ञापन
The shrine will be free temple will be built Swami Jitendranand said in Varanasi:
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि संतों के संकल्पों के आधार पर ही धर्मस्थलों को मुक्त कराया जाएगा और यहां मंदिरों का निर्माण भी होगा। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के उस वायरल ट्वीट के जवाब में वीडियो जारी कर अपनी बात कही।

विज्ञापन


वायरल ट्वीट में डिप्टी सीएम ने लिखा है कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है। अब मथुरा की तैयारी है। स्वामी जीतेंद्रानंद ने कहा कि केशव मौर्या के बयानों को दूसरे परिप्रेक्ष्य में नहीं देखना चाहिए। अखिल भारतीय संत समिति और विश्व हिंदू परिषद का जो प्रथम प्रस्ताव था, उसमें अयोध्या, काशी और मथुरा।
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रस्ताव था। यह स्वाभाविक हैं कि एक संकल्प पूरा हुए बगैर हम दूसरा संकल्प उठाते नहीं है। संकल्प अधूरा है। केवल अयोध्या का संकल्प पूर्ण हुआ है। काशी और मथुरा की बारी है। यह रामभक्तों का संकल्प है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed