{"_id":"5786a2be4f1c1b0e7913f1c9","slug":"the-shooting-occurred-in-ramnagar-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर किले में हुई फिल्म भैया जी सुपरहिट की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर किले में हुई फिल्म भैया जी सुपरहिट की शूटिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म भैया जी सुपरहिट की शूटिंग के लिए अमीषा पटेल, सनी देओल और अरशद वारसी के साथ पूरी फिल्म यूनिट बुधवार को रामनगर किला पहुंची। सिने कलाकारों की झलक पाने के लिए प्रशंसक किले के बाहर उमड़ पड़े। हालांकि किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया लेकिन सिने कलाकारों को देखने की बेताबी इस कदर कि बारिश के बाद भी लोग बाहर डटे रहे।
किले के हाथी गेट के सामने सनी देओल और अमीषा पटेल के बीच रोमांटिक सीन फिल्माए गए। साथ ही, यहां तैयार किए गए सेट की भी खूब चर्चा रही। फिल्म में बाहुबली का किरदार निभा रहे सनी के लिए विशेष सेट सजाया गया था। वह बीच में बैठे थे और अगल-बगल गुर्गे हथियारों के साथ तैनात दिखे। शूटिंग देखने के लिए प्रशंसकों की निजी सुरक्षा गार्डों से धक्कामुक्की भी हुई लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
बारिश के चलते सुबह 10 बजे शुरू हुई शूटिंग शाम पांच बजे ही रोक देनी पड़ी। फिल्म के निर्देशक नीरज पाठक और निर्माता चिराग महेंद्र धारीवाल के अनुसार फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग वाराणसी में होनी है। वाराणसी और रामनगर में अलग-अलग स्थानों पर सेट बना कर इसकी शूटिंग होगी।