फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The second phase will start from February 5, 20 thousand people will be vaccinated in 5 days

दूसरा चरण 5 फरवरी से होगा शुरू, 5 दिन में 20 हजार लोगों को लगेगा टीका

Mon, 01 Feb 2021 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The second phase will start from February 5, 20 thousand people will be vaccinated in 5 days
जिले में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण पांच फरवरी से शुरू होगा। 22 फरवरी तक पांच दिनों में फ्रंटलाइन वर्कर यानी नगर निगम, जलकल, पुलिस विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के करीब 20 हजार कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कोविन पोर्टल पर सूची अपलोड करा रहा है। साथ ही केंद्रों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उक्त जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले चरण में छूटे सभी लोगों को 15 फरवरी को टीका लगवाया जाएगा। इसके लिए भी सभी लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजा रहा है।
विज्ञापन

तीन चरणों में होने वाले टीकाकरण में पहले चरण में 18000 स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब दूसरे चरण में 20 हजार लोगों का डेटा पोर्टल पर अपलोड कराया गया है। हालांकि अभी पहले चरण में ही 11 हजार लोग बचे हैं, जिनके लिए चार-पांच फरवरी को 30 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस बीच पांच फरवरी से ही दूसरे चरण की शुरुआत होगी और इस चरण के सभी लोगों को पांच दिन में टीके लगाने का लक्ष्य है। 30 जनवरी को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के आदेश के बाद अब दूसरे चरण के टीका के लिए भी केंद्रों के चयन के साथ ही नोडल अधिकारियों की तैनाती सहित अन्य तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

कब किसको लगेगी पहली-दूसरी डोज
पहला चरण
पहली डोज--- दूसरी डोज
16 जनवरी 15 फरवरी
22 जनवरी 19 फरवरी
28 जनवरी 25 फरवरी
29 जनवरी 26 फरवरी
4 फरवरी 4 मार्च
5 फरवरी 5 मार्च
15 फरवरी 15 मार्च
(छूटने वाले सभी)
दूसरा चरण
5 फरवरी 5 मार्च
11 फरवरी 16 मार्च
12फरवरी 12 मार्च
18 फरवरी 18 मार्च
22 फरवरी 22 मार्च
(छूटने वाले सभी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed