फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The sanitizers are not getting ambulances, neither the masks nor galvs are getting

एंबुलेंस नहीं करा रहे सैनिटाइज, न मास्क मिल रहा न गलव्स

Tue, 11 May 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
The sanitizers are not getting ambulances, neither the masks nor galvs are getting
वाराणसी। कोरोना मरीजों की सेवा में लगे एंबुलेंस कर्मचारियों को न तो सुरक्षा उपकरण मिल रहे हैं और न ही उनकी गाड़ियों का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। परेशान एंबुलेंस कर्मियों ने अब सुरक्षा उपकरणों का मुद्दा उठाया है। जिले में कोरोना मरीजों को घर से कोविड अस्पताल पहुंचाने के लिए 108, 102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में कई एंबुलेंस कर्मी भी पिछले दिनों संक्रमित हो गए थे। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ के सेवापुरी ब्लॉक के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला के माध्यम से जिलाधिकारी को लिखे पत्र में सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई है। बताया कि एंबुलेंस कर्मी मरीजों के सबसे नजदीक रहते हैं। इसके बाद भी मास्क,गलव्स, सैनिटाइजर उन्हें मुहैया कराया जा रहा है। न ही एंबुलेंस को सैनिटाइज कराया जा रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख सुविधाओं के साथ मानदेय वृद्धि की मांग की थी। उस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed