फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The royal procession of saints came into style

शाही अंदाज में निकली संतों की शोभायात्रा

Sat, 08 Oct 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 08 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
The royal procession of saints came into style
शाही अंदाज में निकली संतों की शोभायात्रा
भारत सेवाश्रम संघ के संतों ने शुक्रवार को हाथी, घोड़े, ऊंटों के साथ शाही अंदाज में आदि शक्ति स्वरूपा के आगमन की शोभायात्रा निकाली। ढाल-तलवार के साथ लकड़ी भांजते हुए युवाओं की टोलियां निकलीं तो दुर्गा, काली और गंधर्व के वेश में ट्रालियों पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र बन गए। शोभायात्रा के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगा रहा। देर रात सविधि मंत्रोच्चार के साथ जगत जननी की प्रतिमा की प्रतिष्ठापना की गई। यहां अब चार दिन तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही रवींद्र संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे सिगरा स्थित सेवाश्रम से शोभायात्रा निकाली। रथ पर संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद महाराज का चित्र रखा गया गया था। इसके बाद बग्घियों पर संत सवार हुए। हाथी, घोड़े के अलावा ऊंटों की सवारियां निकलीं। संन्यासी तलवार लिए घोड़ों और ऊंटों पर सवार थे। बैंडबाजा के साथ करतब करते युवा आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। सैकड़ों कतारबद्ध छात्राएं चल रही थीं। सिगरा से रथयात्रा, बैजनत्था, भेलूपुर, सोनारपुरा से प्रतिमा लेकर संतों का कारवां पांडेय हवेली, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, लक्सा, गुरुबाग होते हुए देर शाम आश्रम पहुंचा। अलग-अलग इलाकों से दुर्गोत्सव में शामिल होने के लिए अनुयायी भी आश्रम पहुंच चुके हैं। आश्रम में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed