फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi route diversion of route Vishwanath Temple and Dashashwamedh Ghat for pedestrians only

Sawan 2026: विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक का मार्ग केवल पैदल यात्रियों के लिए, कई मार्गों पर डायवर्जन

Thu, 30 Jul 2026 12:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 12:59 AM IST
सार

विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक का मार्ग केवल पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रहेगा। वहीं, मैदागिन से गोदौलिया तक का क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। वहीं बस, ट्रक समेत बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन
Varanasi route diversion of route Vishwanath Temple and Dashashwamedh Ghat for pedestrians only
गोदौलिया पर की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए 30 जुलाई से 28 अगस्त तक भीड़ की स्थिति के अनुसार पार्किंग, यातायात डायवर्जन और बैरियर की व्यवस्था लागू रहेगी। सावन के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक का मार्ग केवल पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रहेगा। वहीं, मैदागिन से गोदौलिया तक का क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि बाहरी जनपदों से आने वाली सभी बसों, ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को रिंग रोड और एनएच-19 के माध्यम से आसपास के जनपदों की ओर भेजा जाएगा। रोडवेज और निजी बसों के लिए भी विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। हल्के सवारी वाहनों के लिए भी निर्धारित बाईपास मार्गों से आवागमन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रमुख डायवर्जन और प्रतिबंध
प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली की ओर से वाराणसी आने वाली रोडवेज बसें एनएच-19 से रखौना ओवरब्रिज, रिंग रोड और हरहुआ होकर शहर में प्रवेश करेंगी। गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर से आने वाली बसें हरहुआ, गिलट बाजार, शिवपुर चुंगी तिराहा, फुलवरिया और लहरतारा चौराहा होते हुए कैंट बस स्टेशन तक पहुंचेंगी। 

प्रयागराज की ओर से आने वाले हल्के सवारी वाहन कछवां रोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास और अमरा-अखरी मार्ग से नगर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक प्रत्येक शनिवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक केवल कांवड़ वाहनों को ही अनुमति रहेगी। श्रावण माह के दौरान वाराणसी सीमा पर सड़क की बाईं लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

पैदल यात्री क्षेत्र और हेल्पलाइन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक का मार्ग केवल पैदल यात्रियों के लिए रहेगा। मैदागिन से गोदौलिया तक का क्षेत्र सभी दिनों में पूर्णतः नो व्हीकल जोन रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर यह व्यवस्था प्रत्येक रविवार रात से सोमवार को भीड़ समाप्त होने तक लागू की जाएगी। यातायात संबंधी जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 7839856994 अथवा ट्रैफिक हेल्पलाइन 7317202020 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed