फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The robbers ran away by pushing the woman's purse

धक्का देकर महिला का पर्स छीन भागे लुटेरे

Sun, 29 Aug 2021 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
The robbers ran away by pushing the woman's purse
चितईपुर थाना अंतर्गत ओमनगर कॉलोनी में शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को धक्का देकर पर्स छीन लिया और भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आ सके। पीड़िता के अनुसार पर्स में नौ हजार रुपये थे।
विज्ञापन

ओमनगर कॉलोनी की रहने वाली आंचल मिश्रा रात में बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहीं थीं। कॉलोनी के मोड़ के समीप पहुंचीं थी कि बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और आंचल को धक्का देकर पर्स छीनकर चितईपुर चौराहे की तरफ भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे कुछ युवकों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। पीड़िता के अनुसार ज्वेलरी दुकान से नाक का कील खरीदकर पर्स में रखी थी और नौ हजार नकदी भी थे। सूचना पर पहुंची चितईपुर थाने की पुलिस सीसी फुटेज खंगालने में जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप रहा कि एक सप्ताह के भीतर तीसरी लूट की घटना है। पुलिस गश्त नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed