फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The risk of accidents increased due to soil collapse near Sankatmochan culvert

Varanasi News: संकटमोचन पुलिया के पास मिट्टी धंसने से दुर्घटना का बढ़ा खतरा

Mon, 19 Jan 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The risk of accidents increased due to soil collapse near Sankatmochan culvert
लंका से दुर्गाकुंड मार्ग पर संकटमोचन तिराहे के आगे पुलिया के नीचे से नाला बहता है। यही नाला आगे जाकर जियो बैग से होकर गंगा में मिल जाता है। संकटमोचन तिराहे से कुछ दूरी पर बाईं तरफ मिट्टी धंसने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो पुलिया धंसने से दुर्गाकुंड से लंका जाने वाला मार्ग बाधित हो सकता है। लंका से दुर्गाकुंड मार्ग पर संकटमोचन और मानस मंदिर है। पुलिया के नीचे नाला बहता रहता है। गंगा में आने वाली बाढ़ के दौरान संकटमोचन पुलिया से पानी ऊपर चढ़ता है। नगर निगम की ओर से अक्सर नाला सफाई और कूड़ा उठान का कार्य होता है। इस दौरान दुर्घटनाएं भी होती हैं। कई बार जेसीबी से पुराने नालों की दीवारें खिसक जाने से दिक्कत आती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर निगम की एक जेसीबी से कूड़ा निकाला गया था। वापस जाते समय कुछ किनारे पर तोड़ा है। इस वजह से दिक्कत होने के कारण नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई। नगर निगम जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि नाले की सफाई नगर निगम कराता है। सफाई के दौरान रेलिंग के पास टूट-फूट हो गई थी। इसकी मरम्मत सफाई के बाद करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed