फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The queue of devotees, the dham resonated with the chants of Har Har Mahadev

श्रद्धालुओं की लगी कतार, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा धाम

Wed, 15 Dec 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The queue of devotees, the dham resonated with the chants of Har Har Mahadev
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अगले दिन बाबा दरबार में दर्शन, पूजन के लिए श्रद्धालुआें की लंबी कतार लगी रही। केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के कई जिलों से सुबह ही भक्त बाबा के भक्त दर्शन करने पहुंचे। हाथ में फूल, माला, प्रसाद लिए श्रद्धालु हर हर महादेव के जयघोष करते रहे। इसके बाद दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लेकर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मैदागिन से गोदौलिया वाले मार्ग पर गेट नंबर चार के पास सड़क पर महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों में बाबा के दर्शन को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा था। हर कोई नंगे पाव खड़े होकर बारी का इंतजार करता रहा। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए बाहर सुरक्षाकर्मी लोगों की मदद में लगे रहे। गेट पर खडे़े पुलिस, पीएसी के जवान लोगों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दे रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी होती रही। देर रात तक दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। े
विज्ञापन

चार गेटों से प्रवेश, लाइन से मिलेगा छुटकारा
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद अब लोगों को कई सुविधाएं मिलने लगेंगी। लोग पहले की अपेक्षा अब बहुत ज्यादा सुगम दर्शन कर सकेंगे। लोगों की सुविधा को ध्यान में रख चार गेट बनवाए गए हैं। विशेषकर गंगा स्नान करने के बाद मणिकर्णिका घाट और ललिता घाट के पास बने रास्ते से लोग सीधे घाट से ही धाम में प्रवेश कर सकेंगे। बाहर किसी तरह की लाइन अब श्रद्धालुओं की नहीं दिखेगी। मंदिर परिसर में जगह-जगह घेरा लगाया जाएगा। ताकि लोग इसमें खड़े होकर सही तरीके से दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगेंगे चार हजार लॉकर, निशुल्क रख सकेंगे सामान
धाम में दर्शन, पूजन के लिए आने वालों के सामानों की सुरक्षा के लिए चार हजार लॉकर लगाए जा रहे हैं। लॉकर मंदिर परिसर में आ गए हैं। इसे यात्री सुविधा केंद्र में लगाया जाएगा। सेंसर युक्त लॉकर लगने के बाद श्रद्धालु पेन, मोबाइल या किसी प्रकार का इलेक्ट्रानिक डिवाइस निशुल्क रख सकेंगे।
सांस्कृतिक केंद्र में होगी भजन संध्या
मंदिर परिसर में दो सांस्कृतिक केंद्र भी बनाए गए हैं। दो मंजिला इमारत में 600 लोगों के बैठने की सुविधा है। धाम के लोकार्पण के बाद यहां धार्मिक आयोजन कराए जा सकेंगे। समय-समय पर पर भजन संध्या भी होगी। बहुत सारे आयोजन जो घाट पर होते थे, वह अब इस केंद्र में कराए जा सकेंगे।

इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ
योग और ध्यान केंद्र के रूप में वैदिक केंद्र भी बनवाया गया है।
जलासेन घाट, मणिकर्णिका और ललिता घाट से सीधे बाबा धाम में प्रवेश कर सकेंगे।
अध्यात्म बुक सेंटर धार्मिक पुस्तकों का नया केंद्र होगा।
आपातकालीन चिकित्सा सुविधा से लेकर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
ओडीओपी शॉप, हस्तशिल्प के सामान की दुकान और फूड कोर्ट भी बनाए गए हैं।
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद यहां अंदर जो भी टेंट आदि सामान लगवाए गए थे। उन्हें हटवाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। पहले से अधिक सुगम दर्शन लोग कर सकेंगे। चारों गेट से श्रद्धालु बाबा दरबार में प्रवेश कर सकेंगे।
- सुनील कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed