{"_id":"6738f77b728280fd2609b884","slug":"the-public-was-late-by-18-hours-kumbh-and-himgiri-were-also-delayed-varanasi-news-c-20-vns1021-793348-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार: 18 घंटे देरी से आई जनसाधारण, कुंभ और हिमगिरि भी हुईं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार: 18 घंटे देरी से आई जनसाधारण, कुंभ और हिमगिरि भी हुईं लेट
Sun, 17 Nov 2024 01:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:20 AM IST
सार
नवंबर में ही ट्रेनों की रफ्तार को कोहरे ने थाम लिया है। कोहरे के चलते 18 घंटे देरी से जनसाधारण एक्सप्रेस आई। वहीं कुंभ और हिमगिरि भी लेट हुईं। इस दौरान यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
विस्तार
कोहरे के चलते ट्रेनों की चाल धीमी होने लगी है। शनिवार को नई दिल्ली, मुंबई समेत अन्य प्रांतों से आने वाली ट्रेनें दो से 18 घंटे तक विलंबित रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनसाधारण 18 घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। पटना-लखनऊ भी 1.30 घंटे लेट रही।
कैंट स्टेशन स्थित पूछताछ काउंटर के कर्मियों ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 18:30 घंटे, दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण 15 घंटे, देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 8 घंटे, बठिंडा-बलूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे, हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस 6 घंटे, सियालदाह-लखनऊ एसी पूजा स्पेशल 5.40 घंटे, गोरखपुर-दादर सेंट्रल स्पेशल 5.30 घंटे, बठिंडा-वाराणसी फेयर स्पेशल 3.40 घंटे, हावड़ा-जम्मूतवी कुंभ एक्सप्रेस 2.45 घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 2.30 घंटे, एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 2 घंटे और गोमती नगर-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस 1.30 घंटे की देरी से पहुंची।
यात्री हाॅल में बढ़ी भीड़, संभालने में छूटे सुरक्षा तंत्रों के पसीने
एक तो देव दीपावली की लौटने वाली भीड़ और दूसरे ट्रेनों के विलंबित होने से इंतजार में बैठे यात्रियों के चलते कैंट स्टेशन पर भीड़ अधिक रही। यात्री हाॅल फुल रहा। शुल्क वाले वेटिंग हाॅल में बैठने के लिए भी यात्रियों में होड़ मची रही। प्लेटफाॅर्मों एफओबी, यात्री हाॅल, सर्कुलेटिंग एरिया यात्रियों की भीड़ से पटा रहा। आरपीएफ और जीआरपी को भीड़ नियंत्रित करने में पसीने छूट गए।