फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The process of meeting the absence of gurus did not stop

थम नहीं रहा गुरुजनों के गैरहाजिर मिलने का सिलसिला

Sun, 31 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The process of meeting the absence of gurus did not stop
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने शनिवार को चोलापुर ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच विद्यालयों के 14 शिक्षक और शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ उनकी सेवा पुस्तिका में अनुपस्थित दर्ज किया गया। बीएसए ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय रसड़ा का निरीक्षण किया। जहां पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं, प्राथमिक विद्यालय भीदूर में तीन शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय कोईलो में दो शिक्षक व प्राथमिक विद्यालय भदवा में चार शिक्षक अनुपस्थित थे। इन सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद भी नहीं होता सुधार
शिक्षकों के गैरहाजिर होने का यह पहला मामला नहीं है। कोरोना काल के बाद जब से विद्यालय खुले हैं, बीएसए लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। पिछले दो महीने में बीएसए ने अब तक विभिन्न ब्लॉकों के 16 विद्यालयों का निरीक्षण किया है। छह प्रधानाध्यापकों व दो सहायक अध्यापकों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। वहीं, 53 सहायक अध्यापकों का वेतन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कब-कब किया निरीक्षण
तीन सितंबर - समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश की अपर परियोजना निदेशक ने विद्यालयों का निरीक्षण किया।
15 सितंबर - बड़ागांव के एक विद्यालयों का निरीक्षण
16 सितंबर - सेवापुरी व काशी विद्यापीठ ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण
25 सितंबर - चोलापुर ब्लॉक के दो स्कूलों का निरीक्षण
27 सितंबर - काशी विद्यापीठ ब्लॉक के तीन विद्यालयों का निरीक्षण
5 अक्तूबर - हरहुआ ब्लाक के चार विद्यालय का निरीक्षण
12 अक्तूबर - पिंडरा ब्लॉक के चार विद्यालयों का निरीक्षण
30 अक्तूबर - चोलापुर ब्लॉक के पांच विद्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed