{"_id":"60916abc5d68ab3e07038814","slug":"the-priest-laid-down-his-life-in-the-red-zone-of-kashi-vishwanath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 04 May 2021 09:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 May 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र के रेड जोन स्थित विश्वनाथ गली में राम-जानकी मंदिर के प्रथम तल पर कमरे में मंगलवार को पुजारी उमेश मिश्रा (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। उनका कहना कि पुजारी ने आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि राम-जानकी मंदिर के प्रबंधक जिला जज हैं।
विश्वनाथ गली में राम-जानकी मंदिर भूतल पर है। मंदिर का कर्मचारी दोपहर में प्रथम तल पर कमरे में किसी काम से गया तो देखा कि उमेश फंदे के सहारे लटके थे। सूचना मिलते ही एसीपी दशाश्वमेध मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि मूलरूप से मध्य प्रदेश के सागर निवासी उमेश मिश्रा रामनगर में टेंगरा मोड़ के पास रहते थे। उनका आठ वर्ष का एक पुत्र है। परिजनों ने बताया कि उमेश मानसिक रूप से परेशान थे, लेकिन कभी किसी से कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन