फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The previous governments did nothing for the people of the scheduled society.

पिछली सरकारों ने अनुसूचित समाज के लोगों के लिए कुछ नहीं किया

Mon, 20 Sep 2021 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
The previous governments did nothing for the people of the scheduled society.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कहा कि पिछली सरकारों ने अनुसूचित समाज के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। अगर किया होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को लांच नहीं करना पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की वजह से देश में 10 करोड़ लोगों के घर में शौचालय बना और इससे दुनिया में भारत की तस्वीर बदली। इससे 95 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति के लोग लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन से लोगों के जीवन में अभूतपूर्व सुधार एवं बदलाव आया है। देश में ढाई करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए। उन्होंने बताया कि 2017 में उनकी सरकार बनने पर मिल रही शिकायत के आधार पर फर्जी राशन कार्डों की जांच कराई गई, इसमें 40 लाख लोगों के फर्जी राशन कार्ड बने थे। इससे स्पष्ट होता है कि वास्तव में इसके लिए पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित कराया कि वास्तव रूप में पात्र कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित समाज की आवाज बने महापुरुषों के स्मृति स्थलों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है ताकि भारत की आने वाली पीढ़ी उनको जान सके और उनके कार्यों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि काशी के सीर गोवर्धन में रविदास मंदिर के सुंदरीकरण व विकास का कार्य सरकार कर रही है और विपक्ष उसमें भी बाधा डालने का प्रयास कर रहा है। 16वीं सदी के योद्धा महाराजा सुहेलदेव की बहराइच में स्मारक बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा साहब को सम्मान देने के लिए रद्द किया अवकाश
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पिछली सरकारों ने छुट्टी घोषित कर रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने उनका सम्मान करते हुए उनकी जयंती के अवसर पर सभी कार्यालयों को खुले रखने का निर्देश दिया और कहा गया कि इस दिन बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर हर जगह कार्यक्रम होना चाहिए। ताकि उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से आज के लोग परिचित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed