फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The police stopped Ganesh statue, surrounded Godowallia

पुलिस ने रोकी गणेश प्रतिमा, गोदौलिया घेरा

Tue, 22 Sep 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 22 Sep 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
The police stopped Ganesh statue, surrounded Godowallia

गंगा में गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर सोमवार की रात पूजा समितियां और प्रशासन के बीच टकराव की नौबत उत्पन्न हो गई। लोगों  गोदौलिया चौराहे को कब्जाकर सड़क पर ही धरना देने लगे। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय लोगों को मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन लोग अपनी जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन

महापौर रामगोपाल मोहले लक्ष्मी कुंड मे प्रतिमा विसर्जन के लिए लोगोें को राजी करने लगे तो लोग उत्तेजित हो गए और उनके साथ धक्कामुक्की की। देर रात मौके पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। पुलिस की चेतावनी का भी लोगों पर असर नहीं पड़ा और वे धरना स्थल से बनारस बंद का ऐलान करते रहे।
विज्ञापन

 आसभैरव स्थित अग्रवाल भवन गाजेबाजे के साथ मराठा गणेशोत्सव सेवा समिति की शोभायात्रा दिन में दो बजे शुरू हुई। सबसे आगे हाथी चल रहा था। इसके बाद सात घुड़सवारों के अलावा देवी-देवताओं के स्वरूपों वाली झांकियां हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए कलाकारों के दल एक से बढ़कर एक करतब दिखाते चल रहे थे। शाम करीब छह बजे जैसे ही शोभायात्रा मारवाड़ी अस्पताल के पास पहुंची दशाश्वमेध पुलिस ने रोक दिया। पुलिस का कहना था कि वे किसी भी सूरत में गंगा में प्रतिमा का विसर्जन नहीं होने देंगे।
उन्होंने लक्ष्मीकुंड में प्रतिमा विसर्जन की सलाह दी लेकिन पूजा समिति के पदाधिकारी अन्यत्र विसर्जन को तैयार नहीं थे। सांगवेद विद्यालय के आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ संतोष पाटिल, चक्रवर्ती विजय नावड़, त्रिलोचन शर्मा, अन्ना मोर के नेतृत्व में लोगों ने वहीं धरना देना शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद भाजपा नेता दयाशंकर मिश्र दयालु पहुंचे और धरने में शामिल हो गए। धीरे-धीरे चौराहे पर भीड़ बढ़ने लगी। अन्य पूजा समितियों के लोग भी आ गए। चारों तरफ सड़क पर धरना देने लगे। इसी बीच महापौर रामगोपाल मोहले पहुंचे और लोगों को मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन लोग इस कदर उत्तेजित थे कि उनकी एक नहीं सुनी। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। हारकर वे वहां से लौट गए।

एसपी सिटी सुधाकर यादव और एडीएम सिटी ने देर तक लोगों को मनाने की कोशिश की लेकिन जब भीड़ बढ़ने लगी तो मौके पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। पुलिस लोगों से बार-बार घर लौटने की अपील करती रही और चेतावनी देती रही लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed