हवा में था विमान, यात्री ने कहा - गेट खोलो मुझे जाना है तीसरे ग्रह, किया हंगामा
- वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को लिया हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से वाराणसी आ रहे स्पाइसजेट के विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान में सवार एक यात्री विमान का गेट खुलवाने की जिद पर अड़ गया। हवा में विमान के होने पर उक्त यात्री द्वारा गेट खुलवाकर तीसरे ग्रह पर जाने की जिद पर क्रू मेम्बरों सहित अन्य यात्री इस घटना को लेकर असहज हो गए। तत्काल पायलट ने एयरपोर्ट अधिकारों एटीसी से सम्पर्क कर घटना क्रम से अवगत कराते हुए विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
स्पाइसजेट का विमान एसजी 2003 दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरा। विमान रास्ते में था कि गुड़गांव निवासी यात्री गौरव कुमार उम्र 34 वर्ष गेट खुलवाने की जिद्द करने लगा और कहने लगा कि गेट खोलिए हमको कूदना है, जिस पर क्रू मेम्बरों ने समझया लेकिन यात्री हंगामा करने लगा। इसके बाद पायलट ने तत्काल एटीसी को इस पूरे घटना क्रम से अवगत कराया। विमान के लैंड होते ही सीआईएसएफ का क्यूआरटी दस्ता मौके पर पहुंचकर यात्री को हिरासत में ले लिया।
फूलपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि यात्री मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। यात्री का कहना था कि मैं तीसरे ग्रह पर जाना चाहता हूं, जहां मेरे पिता और माता है मेरी उड़न तश्तरी से सीधी बात हुई है। इसलिए मैं हवा में आया हूं और जाना चाहता हूं। यात्री के पिता का निधन हो चुका है। माता छोड़कर न्यूजीलैंड चली गई है। स्पाइसजेट के स्थानीय स्टेशन मैनेजर राजेश सिंह ने बताया कि स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-2003 (दिल्ली-वाराणसी) पर यात्रा कर रहे एक यात्री ने विमान के आपातकालीन दरवाजे को एक अपमानजनक और आक्रामक स्थिति में खोलने की कोशिश की, जबकि विमान हवा में हजारों फीट ऊंचाई पर था।
फ्लाइट क्रू द्वारा सह-यात्रियों की मदद से उक्त यात्री को नियंत्रण में लाया गया। चालक दल ने तत्काल कैप्टन को सूचित किया जिन्होंने एटीसी को प्राथमिकता से लैंडिंग के लिए अनुरोध किया था। विमान वाराणसी में सुरक्षित रूप से उतरा, जहां उक्त यात्री को सीआईएसफ और स्पाइसजेट के सुरक्षा कर्मचारियों के द्वारा अपने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया। यात्री का मेडिकल कराया गया प्रथम दृष्टया यात्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
अगर खुल जाता विमान का इमरजेंसी गेट तो होता बड़ा हादसा
विमान विशेषज्ञ के अनुसार हजारों फीट ऊंचाई पर जब विमान हो और विमान का गेट खोल दिया जाए तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। यात्री द्वारा इमरजेंसी गेट को खोला जा रहा था, इस स्थिति में अगर यात्री को कंट्रोल नहीं किया जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी।