फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The pit waste removal suffering Shankuldhara

कष्ट मिटाने वाला शंकुलधारा कुंड बर्बाद

Wed, 01 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 01 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
काशी की द्वारिकापुरी बदहाली के कगार पर है। इस तीर्थ की महिमा जितनी द्वारिकाधीश से है, उतनी ही वहां स्थित शंकुलधारा कुंड से। शंकुलधारा द्वापर में भगवान कृष्ण के हाथों शंकु-बंकु राक्षसों के वध के बाद उनके रुधिर के प्रवाह से उत्पन्न हुआ। इस कुंड के जल से चर्म रोग और कुष्ठ जैसी असाध्य बीमारियां दूर होने की धारणा है लेकिन अब पानी में सड़न पैदा हो गई है। प्रशासन ने इस कुंड में भी दुर्गापूजा, सरस्वती पूजा के दौरान प्रतिमाओं का विसर्जन करा दिया लेकिन अब भी मलबा उसी में भरा है। अब लोग इस कुंड के जल के इस्तेमाल से हिचकने लगे हैं।
विज्ञापन



शंकुलधारा कुंड के नाम पर मुहल्ला भी आबाद है। स्कंदपुराण के काशीखंड में भी इसका उल्लेख है। कहते हैं कि कभी द्वापर युग में शंकु और बंकु नामक दो राक्षसों का इस कदर आतंक था कि पृथ्वी कांप गई थी। उनके अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए देवी-देवताओं ने भगवान कृष्ण से प्रार्थना की।
विज्ञापन



कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने इसी स्थान पर शंकु और बंकु दोनों को मल्ल युद्ध में मार डाला। भगवान कृष्ण के प्रहार से शंकु-बंकु के शरीर से रुधिर की धारा बह निकली। उसी से वहां कुंड बन गया। इस कुंड में स्नान करने से चर्मरोग और अन्य ब्याधियां दूर होने की मान्यता है। पहले देश के कोने-कोने से लोग इस कुंड की महिमा सुनकर कष्ट दूर करने के लिए यहां आते थे। अब भी जब तब इस जल के इस्तेमाल की सलाह चर्मरोग से परेशान लोगों को दी जाती है लेकिन अब पानी स्पर्श के लायक नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भगवान कृष्ण ने शंकु-बंकु का वध कर इसी स्थान पर धरती के लोगों का दुख दूर किया था। अब वहां उसी धारणा को लेकर आषाढ़ शुक्ल पक्ष में कष्टहरिया का मेला लगता है। कष्टहरिया का मेला काशी की लोक चेतना का मेला है। इस मेले में आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी हजारों लोग आते हैं। कटहल के कोआ का भोग उस दिन भगवान द्वारिकाधीश को भक्त लगाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed