फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The people who are doing the beautification are throwing debris in Sonia Pond.

Varanasi News: संवारने वाले ही सोनिया पोखरे में फेंक रहे मलबा

Wed, 07 Jan 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The people who are doing the beautification are throwing debris in Sonia Pond.
नगर निगम ने नहीं दिया ध्यान तो बढ़ जाएगा कब्जे का खतरा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर सोनिया पोखरा है। इसके सुंदरीकरण की योजना बनाई गई। काम भी शुरू कराया गया, लेकिन छह महीने से काम बंद है। इस बीच संवारने वालों ने ही यहां मलबा फेंक दिया। साथ ही साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों ने गंदगी डाल दी। इसके चलते स्थिति बद से बदतर हो गई है। जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे कब्जा होने लगेगा। बाद में नगर निगम को हटवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। पूर्व में स्मार्ट सिटी की ओर से सुंदरीकरण का काम शुरू किया गया था। सोनिया पोखरे की सफाई कराई गई है। ये पोखरा जलकुंभी से पटा था, जिसे हटवाया गया था। चारों ओर पिलर लगाए गए थे। पिछले दिनों आपत्ति के चलते काम रुक गया था। हाल ही में नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने मलबा डाल दिया। पोखरे में फिर से जलकुंभिया भर गई हैं। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि सफाई कर्मचारियों ने गंदगी गिराई है। स्मार्ट सिटी के लोगों ने मलबा गिराया था। उन्हें हिदायत दी गई है। यहां पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कुछ लोगों ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। कानूनी अड़चन दूर कर जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article