{"_id":"611fab98f472be05627a50be","slug":"the-outpost-in-charge-beat-the-booth-president-the-angry-bjp-workers-made-a-ruckus-in-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज ने बूथ अध्यक्ष को पीटा, भड़के भाजपाइयों ने किया चक्काजाम, हाईवे पर लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज ने बूथ अध्यक्ष को पीटा, भड़के भाजपाइयों ने किया चक्काजाम, हाईवे पर लगी वाहनों की कतार
Fri, 20 Aug 2021 06:49 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई से क्षुब्ध भाजपाइयों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। मामला सोनभद्र जिले का है। भाजपाजनों ने चोपन थाने का घेराव किया और फिर वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यकर्ता जुगैल तिराहे के पास धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राजकुमार तिवारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर नाराज कार्यकर्ताओं को शांत कराया। करीब आधे घंटे तक जाम से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिला पंचायत सदस्य उत्तरा त्रिपाठी के पति संजीव त्रिपाठी का कहना था कि चोपन थाना अंतर्गत गुरमा चौकी इंचार्ज ने पार्टी के बूथ अध्यक्ष की पिटाई की।
विज्ञापन
इसकी शिकायत लेकर कार्यकर्ता जब थाने पहुंचे तो वहां थाना प्रभारी ने भी उचित व्यवहार नहीं किया। धरने पर बैठे कार्यकर्ता चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले में पार्टी के नेताओं के रवैए पर भी असंतोष जताया। मौके पर पहुंचे सीओ राजकुमार तिवारी ने भाजपाइयों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन